फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No room till June for big cities

बडे़ शहरों के लिए जून तक नो रूम

Sun, 15 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
No room till June for big cities
इन दिनों शादी-ब्याह की धूम और 20 मई से गर्मी की छुट्टी के चलते घर लौटने वालों एवं बच्चों के साथ महानगरों के लिए टूर पर जाने की भीड़ के चलते आरक्षण टिकट की मांग बढ़ गई है। ऐसे में मुंबई, नई दिल्ली, अमृतसर, जयपुर आदि शहरों के लिए रेलवे की टिकट खिड़कियों पर आरक्षण टिकटों को लेकर मारामारी मची है। इन शहरों के लिए जून के प्रथम सप्ताह तक नो-रूम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मुंबई के लिए औड़िहार स्टेशन से होकर जाने वाली ट्रेन गोरखपुर दादर एक्सप्रेस, पटना कुर्ला पवन एक्सप्रेस, गाजीपुर बांद्रा के अलावा अमृतसर के लिए जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस, नई दिल्ली को जाने वाली राजेंद्र नगर नई दिल्ली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस, छपरा दिल्ली लोकनायक एक्सप्रेस एवं गाजीपुर से आनंद विहार जाने वाली सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस, छपरा दुर्ग एक्सप्रेस, गोदिया एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में आरक्षित टिकट मिलना मुश्किल है। इन ट्रेनों के तत्काल टिकटों के लिए भी लोग परेशान हैं। घंटों तक कतार में खड़े होने के बाद टिकट न मिलने पर मायूस होकर लोग घर लौट आ रहे हैं। भीड़ के चलते ई-टिकट का मिल पाना भी मुश्किल है। यात्रियों ने समस्या के निदान के लिए बड़े महानगरों के लिए समर एक्सप्रेस की अप-डाउन दोनों ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed