फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No headmaster in 363 schools, only one teacher in 59 schools

Ghazipur News: 363 स्कूलों में प्रधानाध्यापक नहीं, 59 स्कूलों में एक-एक शिक्षक

Tue, 23 Jul 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
No headmaster in 363 schools, only one teacher in 59 schools
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों को कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर हाईटेक बनाने की कवायद चल रही है, लेकिन समायोजन न होने से यह कवायद रंग लाती नहीं दिख रही है। हालत यह है कि जिले के 59 विद्यालय एक-एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। वहीं 363 विद्यालयों में प्रधानाध्यापक ही नहीं है। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नगर क्षेत्र के 8 विद्यालय शिक्षामित्रों के भरोसे हैं। चार विद्यालयों में किसी शिक्षक की तैनाती नहीं है। यहां पास के स्कूलों से शिक्षकों को अटैच कर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक एवं 454 कंपोजिट विद्यालय हैं। प्रेरणा पोर्टल पर 239031 बच्चे नामांकित हैं। इनको पढ़ाने के लिए यू-डायस पोर्टल के अनुसार 8362 शिक्षक, 2589 शिक्षामित्र एवं 383 अनदेशकों की तैनाती है। कॉन्वेंट स्कूलों से प्रतिस्पर्धा की दौड़ में परिषदीय विद्यालयों को हाईटेक बनाकर स्मार्ट कक्षाओं की संरचना तैयार की जा रही है, लेकिन यह प्रयास रंग लाता नहीं दिखाई दे रहा है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में 30 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती होनी चाहिए। इसी तरह कक्षा छह से आठ के विद्यालयों में 35 बच्चों पर एक शिक्षक होना चाहिए। बावजूद इसके शिक्षकों का समायोजन न होने से अधिकतर विद्यालयों में यह मानक पूरा नहीं हो पा रहा है। हालत यह है कि जिले के 363 विद्यालयों में स्थाई प्रधानाध्यापक ही नहीं हैं। यहां का काम प्रभारियों से चलाया जा रहा है। 59 विद्यालयों में एक- एक शिक्षक की तैनाती है। नगर क्षेत्र के आठ विद्यालय शिक्षामित्रों के सहारे हैं। चार विद्यालय ऐसे हैं जहां शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है। इन विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित न हो इसके लिए पास के स्कूलों के शिक्षकों को अटैच कर बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

समायोजन की प्रक्रिया गतिमान है। नियमानुसार इनका ऑनलाइन समायोजन किया जाएगा। सरप्लस विद्यालयों से शिक्षकों का समायोजन इन विद्यालयों में किया जाएगा।- हेमंत राव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed