फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No court clerk for four days; hearings stalled in SDM court as well.

Ghazipur News: चार दिन से पेशकार नहीं, एसडीएम कोर्ट में भी सुनवाई ठप

Thu, 23 Jul 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
No court clerk for four days; hearings stalled in SDM court as well.
केराकत। केराकत तहसील में न्यायिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। एसडीएम न्यायालय में नियमित सुनवाई ठप होने के बाद अब न्यायिक न्यायालय की कार्यप्रणाली को लेकर भी अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि पिछले चार दिनों से न्यायिक न्यायालय के पेशकार कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश पांडेय, दिनेश शुक्ला, सुनील विश्वकर्मा और संजय चौबे ने बताया कि न्यायिक न्यायालय में कर्मचारियों की कमी के कारण मुकदमों की फाइलें और आवश्यक नकल समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

इसके चलते अधिवक्ताओं और वादकारियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
उनका कहना है कि न्यायालय जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में इस प्रकार की अव्यवस्था गंभीर चिंता का विषय है। उधर, पूर्व उपजिलाधिकारी सुनील कुमार के स्थानांतरण के सात दिन बाद भी एसडीएम न्यायालय में नियमित सुनवाई शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवागत उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह के कार्यभार संभालने के तीन दिन बाद भी बुधवार को अदालत का संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed