फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No arrest yet in two conspiracies to overturn the train

ट्रेन पलटाने की दो साजिशों में अब तक गिरफ्तारी नहीं

Tue, 24 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
No arrest yet in two conspiracies to overturn the train
पंडित दीनदयाल उपाध्याय-बक्सर रेल खंड का गहमर सेक्शन अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। इस क्षेत्र में लगातार रेल पटरियों पर स्लीपर रखने की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं, लेकिन रेल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रेलवे प्रशासन किसी बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहा है। जबकि बेखौफ अपराधियों ने हाल ही में दो बार ट्रेन को पलटाने का प्रयास कर चुके हैं।
विज्ञापन

बीते 10 मई की देर रात गहमर स्टेशन के अप एडवांस स्टार्ट सिगनल के पास ट्रैक पर अपराधियों ने लोहे का स्लीपर का बड़ा टुकड़ा रख दिया गया था। जिसमें संघमित्रा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बाल-बाल बची थी। वहीं 13 मई की शाम समपार फाटक 85 ए के पास हुई, जहां जन साधारण एक्सप्रेस के ऊपर चलती ट्रेन पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाए। जिसमें डी1 कोच में सवार दो रेल यात्री आंशिक रूप से घायल हो गए थे। हालांकि, इस घटना में आरपीएफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके ठीक आठ दिन बाद गहमर सेक्शन में 21 मई की रात में भदौरा-करहिया हाल्ट स्टेशन के बीच डाउन महानंदा एक्सप्रेस को डिरेल करने के लिए रेलवे ट्रैक के ऊपर सीमेंट के रेल स्लीपर को रख दिया गया था। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया था।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी हो चुका है कई घटनाएं
बीते 12 सितंबर 2020 को गहमर सेक्शन के बकैनिया के पास पटना से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस पर अराजक तत्वों ने ताबड़तोड़ पत्थर बरसाए, जिसमें राजधानी एक्सप्रेस की कई कोच के शीशे टूट गए। घायल यात्रियों का उपचार पंडित दीनदयाल जंक्शन पर कराया गया। इस घटना के ठीक एक दिन बाद राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जा रही 02393 अप संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस पर अवांछनीय तत्वों द्वारा बकैनिया गांव के पास 13 सितंबर 2020 रविवार को पथराव कर दिया था। पथराव के कारण बीडब्ल्यू कोच के बर्थ का शीशा टूटकर चकनाचूर हो गया। वही गहमर सेक्शन में चार अप्रैल 2017 को गहमर स्टेशन के डाउन होम सिग्नल के पास भोर में दर्जन भर सशस्त्र बदमाशों ने नई दिल्ली-राजेंद्र नगर (पटना) 12310 डाउन राजधानी एक्सप्रेस की तीन बोगियों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसमें रेल प्रशासन ने आनन-फानन में रेलवे सुरक्षा बल के उच्चाधिकारियों ने कोच अटेंडेंट को हिरासत में लेने के साथ ही आरपीएफ के स्कार्ट पार्टी के एसआइ समेत आरपीएसएफ के छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। आरपीएफ कमांडेंट दानापुर ने बताया कि लोकल पुलिस और रेलवे पुलिस द्वारा कई टीम बनाकर मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल पटरियों पर स्लीपर रखने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। अभियुक्तों की छानबीन की जा रही है। इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीमें बनाई गई है।
राजेश कुमार, सीपीआरओ दानापुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed