फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   NI's work starts on seven km long new railway line

Ghazipur News: सात किमी लंबी नई रेल लाइन पर एनआई का कार्य शुरू

Thu, 22 Feb 2024 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
NI's work starts on seven km long new railway line
रेवतीपुर। सोनवल से घाट जाने वाली 200 करोड़ की लागत वाली सात किमी लंबी नई रेल लाइन पर ट्रेन संचालन से पहले नान इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। एनईआर गोरखपुर के सीईजी (मुख्य इंजीनियर सामान्य) अशोक कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। रेलवे के ओर से गठित टीम ने घाट स्टेशन की ओर से नए रेल रूट का निरीक्षण मोटो ट्राली से शुरू किया, जिससे जगह- जगह प्वाइंटों के निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

मालूम हो कि इस नए रेल रूट पर ट्रेनों के संचालन की कोशिश अब अंतिम दौर में है। ट्रैक बिछाने एवं अन्य कार्य पूरा करने के बाद महकमे की ओर से घाट स्थित यार्ड से नए रेल रूट का अंतिम निरीक्षण शुरू कर दिया। यह काम पांच मार्च तक पूरा कर लिया जाना है।
विज्ञापन

महकमे के अनुसार इस नए रूट का फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में लोड टेस्टिंग व डीजल एवं इलेक्ट्रिक रन ट्रायल प्रस्तावित है, इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त छह मार्च को इस नए लाइन का खुद भौतिक सत्यापन (निरीक्षण) करेंगे। इसके बाद सबकुछ ठीक पाए जाने पर वह इस रूट पर ट्रेन संचालन की हरी झंडी देंगे। एनईआर गोरखपुर के सीईजी अशोक कुमार ने बताया कि यह काम तीन चरणों में किया जाना है, जिसका यह अंतिम व फाइनल चरण है। इसके लिए हर रोज करीब साढ़े चार घंटे का ब्लाॅक होगा। बताया कि इसके पूरा होने के बाद छह मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद इस रूट पर ट्रेन संचालन की हरी झंडी मिल सकती है। इस अवसर पर आरवीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा, सीनियर डीईएन टू सत्यम कुमार, पीडी जीवेश ठाकुर, एजीएम आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed