फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nine health workers failed to attend the meeting; their salaries will be deducted.

Ghazipur News: बैठक में नहीं पहुंचे नौ स्वास्थ्यकर्मी, कटेगा वेतन

Tue, 09 Jun 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nine health workers failed to attend the meeting; their salaries will be deducted.
रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी-संवाद
रेवतीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेवतीपुर में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर पांच एएनएम और चार सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन एवं मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सरोज ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान नौ स्वास्थ्यकर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डॉ. सरोज ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने, शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संदीप यादव, बबिता सिंह, सुनील कुशवाहा, आशुतोष सिंह, अजय कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed