फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nine children among 159 new patients found HIV positive in nine months

Ghazipur News: नौ माह में एचआईवी पॉजिटिव मिले 159 नए मरीजों में नौ बच्चे

Fri, 01 Dec 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nine children among 159 new patients found HIV positive in nine months
गाजीपुर। जिले में एचआईवी पाॅजिटिव मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। स्थिति यह है कि उपचार के लिए प्रतिमाह सात से दस नए मरीज एआरटी सेंटर पर पहुंच रहे हैं। बीते एक अप्रैल से नवंबर माह तक नौ माह में 159 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 93 पुरुष, 57 महिलाएं और नौ बच्चे शामिल हैं। इस तरह से जनपद में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2 हजार 58 पहुंच गई है। इनकी मॉनिटरिंग के साथ काउंसिलिंग एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी स्वस्थ एवं सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसमें 60 प्रतिशत मामले संक्रमित लोगों के संपर्क में आने और 30 प्रतिशत ब्लड और मदर टू चाइल्ड के चलते आ रहे हैं। बीते जनवरी माह से सितंबर तक अकेले सीएचसी में करीब छह हजार लोगों की एचआईवी जांच हुई है। इसमें 12 पॉजिटिव मरीज चिह्नित किए गए है। यह आंकड़े सिर्फ सीएचसी के है। चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क व जागरूक रहने की नसीहत दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो अधिकांश संक्रमित मरीजों की उम्र 30 से एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसका असर भी दिख रहा है।
विज्ञापन


विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली के साथ गोष्ठी का आयोजन होगा। साथ ही एड्स जैसे जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। एआरटी सेंटर से 2058 मरीजों का वर्तमान समय में उपचार चल रहा है। सभी स्वस्थ हैं। - डा. राजेश सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed