फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nikay Chunav Result Three supporters arrested for creating ruckus for recounting in Ghazipur

Nikay Chunav Result: गाजीपुर जिले के 8 नगर निकायों में से चार पर भाजपा की जीत, कई सीटों पर कांटे की टक्कर

Sat, 13 May 2023 08:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 May 2023 08:08 PM IST
सार

गाजीपुर के तीन नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत सीटों पर भाजपा ने चार, सपा ने तीन और एक निर्दल प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने 19670 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी दिनेश यादव से 3353 मतों से विजयी हुईं। 

विज्ञापन
Nikay Chunav Result Three supporters arrested for creating ruckus for recounting in Ghazipur
धरने पर बैठे उषा देवी के पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के तीन नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत सीटों पर भाजपा ने चार, सपा ने तीन और एक निर्दल प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। कई सीटों पर कांटे का मुकाबला हुआ। नगर निकाय चुनाव के तहत शनिवार की सुबह शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना कराई गई।

विज्ञापन

 
नगर पालिका परिषद गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने 19670 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी दिनेश यादव से 3353 मतों से विजयी हुईं। दिनेश यादव को कुल 16317 मत मिले। नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद से सपा प्रत्याशी रईस अंसारी ने 9825 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी संदीप गुप्ता से 2514 मतों से विजयी हुए। संदीप गुप्ता को कुल 7311 मत मिले।नगर पालिका परिषद जमानियां से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश गुप्ता ने 6291 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी अनिल से 3522 मतों से विजयी हुए। अनिल को कुल 2769 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


नगर पंचायत बहादुरगंज से सपा प्रत्याशी रेयाज अहमद नेे 4386 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार से 812 मतों से विजयी हुए। अरविंद कुमार को कुल 3534 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत सैदपुर से भाजपा प्रत्याशी सुशीला सोनकर ने 5707 वोट पाकर सपा प्रत्याशी सरिता सोनकर से 459 मतों से विजयी हुई। सरिता को कुल 5248 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत सादात से सपा प्रत्याशी सुमन यादव ने 2111 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी शिवानन्द से 454 मतों से विजयी हुए। शिवानन्द को कुल 1657 मत मिले। नगर पंचायत दिलदारनगर से भाजपा प्रत्याशी अविनाश कुमार जायसवाल ने 1913 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी अलिशेर राईनी से 358 मतों से विजयी हुए। अलीशेर को 1555 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत जंगीपुर से निर्दल प्रत्याशी रूकसाना ने 2334 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी उषा यादव से 117 मतों से विजयी हुई। उषा यादव को 2217 मत मिले।

जंगीपुर में सपा का तो अधिकांश सीटों पर कांग्रेस का जमानत जब्त

गाजीपुर जिले में सभी 8 सीटों पर भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा सरीखे प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे थे। सपा के लिए जंगीपुर सीट बेहद निराशाजनक साबित हुई।  सपा प्रत्याशी नेहा गुप्ता की जमानत भी नहीं बच सकी। उन्हें सिर्फ 58 वोट मिले हैं। सादात नगर पंचायत पर कांग्रेस के श्रीराम राजभर को 24 मत मिले। नगर पंचायत बहादुरगंज कांग्रेस के इरशाद अंसारी को 162 मत, बहुजन समाज पार्टी के जियाउर रहमान को 876 मत मिले। जमानिया नगर पालिका परिषद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी गायत्री को 100 वोट मिले। 

रिकाउंटिंग के लिए हंगामा कर रहे तीन समर्थक गिरफ्तार

गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के पीरनगर स्थित सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नगर निकाय चुनाव की चल रही मतगणना के दौरान जंगीपुर नगर पंचायत चेयरमैन पद की निर्दल प्रत्याशी ऊषा यादव के पति सहित तीन समर्थकों ने हार के बाद रिकाउंटिंग की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही धरने पर बैठ गए। पुलिस तीनों समर्थकों को तत्काल गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ करने के साथ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

नगर पंचायत जंगीपुर चेयरमैन की निर्दल प्रत्याशी रूखसाना परवीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी ऊषा यादव को 117 वोटों से पराजित किया। इधर जीत की घोषणा होते ही निकटतम ऊषा यादव के पति सखीचंद यादव समर्थकों के साथ पुन: मतगणना कराने के लिए हंगामा करने लगे।

आवाज सुनकर मतगणना स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने- बुझाने में जुट गए, लेकिन तीनों समर्थक धरने पर बैठ गए। इस पर पुलिस तीनों समर्थकों को हिरासत में लेकर कोतवाली आई और पूछताछ में जुट गई। इस संबंध में सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि निर्दल प्रत्याशी के समर्थक सखीचंद यादव, समरजीत यादव सहित तीन पुन: मतगणना की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिए थे। तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed