फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   NH-24 was jammed for four hours due to wedding season

Ghazipur News: सहालग के कारण एनएच-24 पर चार घंटे तक रहा जाम

Sun, 22 Feb 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
NH-24 was jammed for four hours due to wedding season
सुहवल। क्षेत्र के मेदनीपुर के पास एनएच-24 पर शुक्रवार की जाम लग गया। जाम करीब चार घंटे तक रहा। सहालग में वाहनों का दबाव एनएच पर बढ़ जाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रात 11 बजे किसी तरह से जाम समाप्त कराया। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम सात बजे एनएच-24 जाम की गिरफ्त में आ गया। इसके कारण दोनों तरफ एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। अपने-अपने वाहनों में बैठे लोग जाम समाप्त होने का इंतजार करते रहे। इस इंतजार में चार घंटे का समय गुजर गया। इन दिनों शादी-विवाह का सीजन होने के कारण जाम की समस्या गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

बरात में शामिल लोग घंटों सड़क पर फंसे रहे। बाइक, साइकिल और चारपहिया वाहन एक ही स्थान पर रेंगते नजर आए। वाहन मानो चींटियों की चाल से आगे बढ़ रहे थे, जबकि कई वाहन तो लंबे समय तक बिल्कुल स्थिर खड़े रहे। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को झेलनी पड़ी। धूल के गुबार ने हालात को और कष्टदायक बना दिया। देर रात जब जाम खुला, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। शहर कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed