पूर्वांचल में वाराणसी-आजमगढ़ के बाद इस जिले में सबसे ज्यादा मरीज, आज मिले कोरोना वायरस के 21 पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गुरुवार को अलग-अलग आई जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस के 21 मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा इनकी छानबीन में जुट गया है। कोरोना संक्रमितों के उपचार से लेकर इनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है।
जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 152 तक पहुंच गई है। जिनमें से 68 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं। जबकि 84 मरीजों का अब भी उपचार चल रहा है। नए मरीजों में एक सऊदी अरब से लखनऊ के रास्ते गाजीपुर आया है। जबकि अन्य महरास्ट्र और गुजरात से आए हैं।
सभी को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक एक दिन में सबसे अधिक 18 मरीज मिले थे। अब सबसे अधिक 21 कोरोना संक्रमितों के मिलने का नया रिकार्ड भी कायम हो गया है। इन मरीजों के मिलने की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीसी मौर्य ने की है।
गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिले 21 प्रवासी 27 से 29 मई के बीच जिले में आए हैं। इनको रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। सभी का सैंपल 28 से 30 मई के बीच जांच के लिए भेजा गया। इन संक्रमितों में मनिहारी ब्लाक के सुजानपुर का रहने वाला एक व्यक्ति 29 गई को सऊदी अरब से लखनऊ के रास्ते गाजीपुर आया था। रिपोर्ट आने के बाद इनको इलाज के लिए एंबुलेंस से मुहम्मदाबाद कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है।
देखा जाए तो जिला प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग ने कोरोना संक्रमण से लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। जिले के तीन तहसीलों में 760 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों के न केवल इलाज की व्यवस्था की गई है, बल्कि बहुत जल्द यहां कोरोना संक्रमण के जांच की भी सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। ऐसे में अब सैंपल जांच के लिए अन्यत्र नहीं भेजना होगा और न ही उपचार के लिए मरीजों को दूसरी जगह जाना पड़ेगा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 3296 संदिग्धों की सैंपलिंग की है। इसमें से 2417 का रिजल्ट आ चुका है। 2374 लोग निगेटिव और 143 पॉजिटिव मिले हैं। अभी भी 764 लोगों का रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले 24 घंटे में 784 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा है।
आज मिले कोरोना संक्रमितों में गाजीपुर के एकरा सादात का एक, जमानिया तहसील के मंझरिया का एक, कासिमाबाद तहसील के हबीबपुर का एक, भांवरकोल ब्लॉक के सुखडेहरा का एक, दिलदारनगर का एक, जखनियां तहसील के वृंदावन गांव के चार, मुहम्मदाबाद के पक्काइनार का एक, मनिहारी के सुजानपुर का एक और कासिमाबाद के सूरवत गांव का एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसी क्रम में जखनियां के दो, सैदपुर तहसील के छपरा खानपुर के चार, जखनियां तहसील के रामबन के एक तथा मुहम्मदाबाद तहसील का एक व्यक्ति शामिल है।
वाराणसी के लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर समेत 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि बुधवार को हुई। आईएमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब से रिपोर्ट आने के बाद सभी को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही संक्रमित हुए भदोही में तैनात लंका के प्रज्ञा नगर कालोनी निवासी लैब टेक्नीशियन के चार परिजनों और 8 प्रवासियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 203 हो गई है।
जौनपुर में बुधवार को 25 कोरोना वायरस के नए पॉजिटिव मामले मिले। जिले में कोरोना केस की संख्या 207 हो गई है। आज 15 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 110 हो गई है, तो वहीं तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 94 हो गए हैं।