फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Newborn died due to negligence of doctors and personnel

डॉक्टरों एवं कर्मियों की लापरवाही से नवजात की गई जान

Tue, 14 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Newborn died due to negligence of doctors and personnel
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के नगर स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों के खिलाफ मंगलवार को पीड़ित पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही आरोप लगाया है कि लापरवाही के चलते ही नवजात पुत्र की मौत हो गई है। पुलिस नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की छानबीन में जुटी है। खानपुर थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव निवासी पीड़ित धर्मेंद्र राजभर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नगर स्थित अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उसके नवजात पुत्र की सोमवार की रात मौत हो गई। कई बार गुहार लगाने के बावजूद भी डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों ने उपचार को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। प्रसूता पत्नी के चिल्लाने और रोने के बावजूद भी डॉक्टर देखने नहीं आए। आरोप लगाया कि डॉक्टर और कर्मचारी की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हुई है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed