{"_id":"64ce9caa04ebfa22e5002644","slug":"new-hostel-will-be-built-in-medical-college-facilities-will-increase-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-1629-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मेडिकल काॅलेज में बनेगा नया हॉस्टल, बढ़ेगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मेडिकल काॅलेज में बनेगा नया हॉस्टल, बढ़ेगी सुविधाएं
विज्ञापन
बजट के लिए भेजा गया डिमांड पत्र, शासन से हरी झंडी का इंतजार
175 छात्र और 125 छात्राओं के रहने के लिए अलग बनेगा छात्रावास
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल काॅलेज में नया छात्रावास स्थापित होगा, जिससे यहां चिकित्सकीय शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगी। करीब 175 छात्र और 125 छात्राओं के लिए अलग- अलग हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कालेज प्रशासन की ओर से परिसर में चिन्हित भूमि और बजट के लिए डिमांड पत्र भेज भेज दिया गया है, अब बस शासन की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
शहर में स्थापित मेडिकल कालेज में चिकित्सकीय शिक्षा ग्रहण करने के लिए गैर प्रांतों और दूर-दराज के इलाकों से छात्र-छात्राओं के आने का क्रम जारी है। प्रत्येक वर्ष नए छात्र- छात्राओं के दाखिले को देखते हुए कालेज प्रशासन ने इनके रहने की व्यवस्था को लेकर कवायद तेज कर दी है। इसके लिए कालेज परिसर में ही भूमि चिन्हित कर हॉस्टल निर्माण की तैयारी की जा रही है।
हालांकि काॅलेज प्रशासन ने छात्रावास निर्माण के लिए करीब 20 से 25 लाख रुपये की डिमांड बजट के रूप में की है। इसके तहत भवन निर्माण और अन्य सुविधाएं भी छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यहां आकर शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
इस संबंध में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि शासन को बजट की डिमांड भेजी गई है। स्वीकृत होने के बाद जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।
00000000
इनसेट
तीसरे बैच में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज में तीसरे बैच में छात्र-छात्राओं का प्रवेश शुरू हो चुका है। एमबीबीएस तीसरे बैच का प्रवेश तीन अगस्त से शुरू हो गया। वर्तमान में दो छात्राओं ने दाखिला लिया है। यहीं पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होगी, जिससे बची हुई सीटों के लिए छात्र आवेदन कर सकेंगे।