फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   New hospital will be equipped with psychiatry and pediatrics department

Ghazipur News: मनोचिकित्सा और बाल रोग विभाग से लैस होगा नया अस्पताल

Wed, 10 May 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
New hospital will be equipped with psychiatry and pediatrics department
पांच विभागों को स्थापित कराने की कवायद तेज, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित नवनिर्मित तीन सौ बेड के अस्पताल को मनोचिकित्सा और बाल रोग विभाग से लैस किया जाएगा। साथ ही पांच प्रमुख विभाग भी स्थापित कराने की कवायद शुरू हो गई है, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा नया डिजिटल एक्स-रे मशीन भी लगाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं, जिससे यहां ओपीडी में परामर्श के लिए आने वाले मरीजों को पुराने अस्पताल तक की भाग-दौड़ न करनी पड़े।
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज से संबंद्ध तीन सौ बेड के अस्पताल में कुछ दिन पूर्व जनरल मेडिसिन और डेंटल की ओपीडी शुरू करा दी गई। इसके बाद अब मनोचिकित्सा और बाल रोग विभाग से लैस करने की कार्रवाई चल रही है। वहीं आई, ईएनटी, सर्जरी, टीबी चेस्ट, स्कीन और आर्थोपेडिक की भी ओपीडी संचालित होगी, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान की जा सके।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड भी लगभग तैयार होने के कगार पर पहुंच गया है। जहां मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाएगा। अस्पताल को पूर्णत: 15 से 20 दिनों में संचालित कराने को लेकर मेडिकल कालेज प्रशासन ने पूरी ताकर झोंक दी है। इस संबंध में प्राचार्य प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि सात विभागों को स्थापित कराकर उनकी ओपीडी नए अस्पताल में संचालित कराई जाएगी। इसके लिए कार्य तेज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
इनसेट
जांच के साथ ब्लड बैंक की भी मिलेगी सुविधा
गाजीपुर। नवनिर्मित अस्पताल में जांच की भी व्यवस्था होगी। यहां संचालित होने वाली पैथोलॉजी को अत्याधुनिक जांच के मशीनों से लैस किया जाएगा। इसके अलावा यहां आने वाले मरीजों को दवा के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। इसके लिए दवा केंद्र और ब्लड बैंक की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अस्पताल के पूर्ण रूप से संचालित होने से लोगों बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed