फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   New hightage installed on Hameed Setu

हमीद सेतु पर लगवाया गया नया हाईटगेज

Sun, 27 Feb 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
New hightage installed on Hameed Setu
हमीद सेतु के पास टूटे हाइटगेज बैरियर को लगाए जाने के कारण लगी वाहनों की कतार। - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। हमीद सेतु के पास सुबह वाहन के धक्के से टूट गए लोहे के हाईटगेज को जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने 11 फीट की ऊंचाई पर लगवा दिया। इस दौरान पुल के दोनों तरफ आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद मुसाफिरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बैरियर लगाने के बाद पुलिस को यातायात सुचारु कराने और जाम समाप्त कराने में काफी पसीना बहाना पड़ा। सुबह एक वाहन के धक्के से हाईटगेज वैरियर टूट गया था। इसके बाद सुहवल पुलिस हाइटगेज बैरियर को दस फीट की ऊंचाई पर शिफ्ट करने लगी तो वाहन संचालकों और राहगीरों ने आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने जिलाधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए उसकी ऊंचाई बढ़ने को कहा। उनका कहना था कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की गाइडलाइन के मुताबिक इसकी ऊंचाई ग्यारह फीट से कम नहीं होनी चाहिए। लोगों के दबाव बनाने पर पुलिस ने ग्यारह फीट की ऊंचाई पर हाईटगेज लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के द्वारा जो दस फीट की ऊंचाई पर बैरियर लगाया जा रहा था। उससे विभिन्न छोटे बड़े सवारी वाहन, रोडवेज, स्कूली बस नहीं जा सकती। इस संबंध में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि हाईटगेज वैरियर ग्यारह फीट की ऊंचाई पर पुलिस के द्वारा लगा दिया गया है, जिससे आवागमन में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed