फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   new born bady died

प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया हो-हल्ला.

Mon, 24 Feb 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
new born bady died
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ढढ़नी गांव में स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार की सुबह प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजन ने नवजात की मौत पर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन पीड़िता को अपने साथ लेकर घर चले गए। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दिया।
विज्ञापन

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के बरहन गांव निवासी प्रिंस गुप्ता की पत्नी पूनम क्षेत्र के नगसर थाना अंतर्गत अवती गांव में स्थित एक रिश्तेदार के यहां आई थी। शनिवार देर रात करीब दो बजे उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई। यह देख परिजन आनन-फानन में वाहन से ढढ़नी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल के कर्मियों ने भर्ती कर प्रसव की तैयारी के साथ उसका उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद सुबह करीब पांच बजे महिला ने नवाजत को जन्म दिया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। परिवार के लोग डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों की मौके पर एकत्र हो गए। आरोप लगाया कि महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने के दौरान हम लोगों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर करने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टरों ने रेफर नहीं दिया। उनकी लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिवार के लोग पीड़िता को लेकर घर चले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी। महिला को लेकर अपने गांव चले गए हैं। इधर अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि प्रसव कराने में लापरवाही की वजह से नवजात की मौत का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। चेकअप के दौरान ही नवजात की महिला के गर्भ में मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed