फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Neighbor's house shown in victim's land

पीड़ित की जमीन में दिखा दिया पड़ोसी का मकान

Wed, 06 Jan 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Neighbor's house shown in victim's land
तहसील दिवस के अवसर पर लेखपाल के ऊपर पैसा लेकर परेशान करने का आरोप लगाती सरिता यादव । - फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। मरदह विकासखंड के हरिहरपुर गांव की सरिता यादव की जमीन पर लेखपाल ने पड़ोसी का मकान दिखा दिया। इतना ही नहीं लेखपाल की शह पर पड़ोसी ने जमीन पर छप्पर भी डाल कर कब्जा भी कर दिया। सरिता ने तहसील दिवस पर दिए प्रार्थना पत्र में लेखपाल पर आरोप लगाया है कि पैसा लेने के बाद भी उसने गलत पैमाइश कर दी। उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। राजस्व ग्राम हरिहरपुर में फिरंगी यादव के आराजी नंबर 934 में कृषि आवंटन किया गया है। यह भूमि लंबे समय से आवंटित होने के कारण आवंटियों के नाम से संक्रमणीय भूमिधर के रूप में दर्ज हो गई है। इधर फिरंगी यादव की पुत्री सरिता यादव ने मंगलवार को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की उसकी जमीन पर लेखपाल ने एसडीएम कासिमाबाद के आदेश पर पक्की पैमाइश 18 नवंबर 2020 को करते हुए पड़ोसी का नाम दर्ज कर दिया।। थाना दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया तो कानूनगो के नेतृत्व में चार लेखपालों ने जाकर पैमाइश किया तो हमारी आराजी नंबर की भूमि अलग थी और पड़ोसी का मकान अलग हो गया। इसके बाद लेखपाल ने उसकी जमीपन झोपड़ी डलवा दिया। लेखपाल लालजी राम पर आरोप लगाया कि उसने बैंक खाते से लेखपाल के खाते में 15000 नगद ट्रांसफर किया है तथा 3000 अलग से दिया है। लेखपाल अब जमीन बचाने के लिए दीवानी में मुकदमा दायर करने की बात कर रहा है। लेखपाल लालजी राम ने 15000 की रकम लेना स्वीकार किया है। बताया कि पट्टे की जमीन थी जिसे संक्रमणीय भूमिधर दर्ज करने के लिए मुझे पैसा दिया था। मैं पैसा वापस कर दूंगा। उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि शिकायत गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed