फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nehru Stadium won the title by defeating Shah Faiz Public School

Ghazipur News: नेहरू स्टेडियम ने शाह फैज पब्लिक स्कूल को हराकर जीता खिताब

Sun, 31 Aug 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Nehru Stadium won the title by defeating Shah Faiz Public School
गाजीपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जूनियर वर्ग के बालकों की खो-खो एवं बालक-बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में किया गया। खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल शाह फैज पब्लिक स्कूल एवं नेहरु स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें नेहरु स्टेडियम ने 21-16 से जीत दर्जकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। खो-खो प्रतियोगिता प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव की देख-रेख में हुई। इसमें जिले की 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसका पहला सेमीफाइनल नेहरू स्टेडियम (ए) और नंद किशोर सिंह इंटर काॅलेज के बीच खेला गया, जिसमें नेहरू स्टेडियम की टीम 16 अंकों से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल शाह फैज पब्लिक स्कूल और बीएसडी पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें शाह फैज पब्लिक स्कूल ने 16 अंकों से बाजी मारी। इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, विपिनबिहारी राय, पूर्व हॉकी कोच नफीस अहमद, राजन प्रजापति, अवधेश कुशवाहा, राजेश्वर चौहान, अश्विनी राय, पारसनाथ सिंह, मो. मोईन आदि उपस्थित थे। अंत में क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रशिक्षक चंदन यादव की देख-रेख में हुई। इसमें जिले के 55 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालकों के अंडर-13 वर्ग में आयुष बिंद पहले, अंडर 15 में शुभम तिवारी प्रथम, दिव्यांश द्वितीय, अंडर 17 में विकास सिंघानिया पहले, सत्यम मौर्या दूसरे, अंडर 19 में हर्ष सिंह प्रथम, श्रेयांश द्वितीय, बालिकाओं की अंडर 11 में श्रेया मौर्या पहले, रोहिणी यादव दूसरे एवं अंडर 15 में वागमिता भार्गव पहले, प्रियांजली गहलौत दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह बालकों की 100 मीटर दौड़ में आकाश यादव सबसे आगे रहे। धर्मेंद्र यादव दूसरे एवं भोला यादव तीसरे तथा बालिका वर्ग में सिमरन प्रथम, आंचल सिंह द्वितीय एवं आंचल भारती तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed