फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Negligence in verification, instructions to stop salary of 7 BDOs

Ghazipur News: सत्यापन में लापरवाही, 7 बीडीओ के वेतन रोकने के निर्देश

Fri, 27 Jun 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Negligence in verification, instructions to stop salary of 7 BDOs
गाजीपुर। प्रधानमंत्री आवास के लिए किए गए सेल्फ सर्वे का सर्वेयर की ओर से शत-प्रतिशत सत्यापन न करने व चेकर की प्रगति शून्य होने पर ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राजेश यादव ने सात ब्लॉकों के बीडीओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सादात, जखनिया, मरदह, जमानिया, मनिहारी, सैदपुर और देवकली विकास खंड में आवास प्लस 2024 सर्वे के तहत प्रधानमंत्री आवास के लिए हुए सेल्फ सर्वे की प्रगति जिले की प्रगति के सापेक्ष 28.39 प्रतिशत कम है। इसे लेकर परियोजना निदेशक ने सादात के बीडीओ भीमराव प्रसाद, जखनिया के संजय कुमार गुप्ता, मरदह के कौस्तुभमणि पाठक, जमानिया के बृजेश अस्थाना, मनिहारी के अरविंद कुमार यादव, सैदपुर के धर्मेंद्र कुमार यादव और देवकली के खंड विकास अधिकारी जमालुद्दीन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। परियोजना निदेशक की इस कार्रवाई से खंड विकास अधिकारियों में खलबली मची है। वहीं वीसी के माध्यम से आयुक्त ग्राम्य विकास की ओर से निर्देश दिया गया है कि सर्वेयर की ओर से शत-प्रतिशत वेरिफिकेशन के कार्य दो जुलाई तक कर लिए जाएं। साथ ही चेकर की ओर से 15 जुलाई तक चेकिंग का कार्य पूरा किया जाना चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित बीडीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राजेश यादव ने बताया कि आवास प्लस 2024 के सर्वे के तहत किए गए सेल्फ सर्वे का सर्वेयर की ओर से सत्यापन कार्य शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए गए थे। सात विकास खंडों की औसत प्रगति जनपद की प्रगति के सापेक्ष 28.39 प्रतिशत कम है। साथ ही चेकर की प्रगति शून्य है। इसलिए संबंधित विकास खंडों के बीडीओ के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed