फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   navratra

मां ब्रह्मचारिणी की आराधना को उमड़े भक्त

Sun, 18 Oct 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
navratra
करहिया स्थित मां कामाख्या धाम में देवी मां के दर्शन-पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को माता ब्रह्मचारिणी देवी की आराधना की गई। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में दर्शन के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मंदिरों म मत्था टेककर मां से मंगल की कामना की। हालांकि अधिकतर मंदिरों पर कोरोना की वजह से सुरक्षा के प्रबंध किए गए है लेकिन लोग इन नियमों की धज्जियां भी उड़ाते दिखे। शहर के रौजा स्थित नव देवी मंदिर, नवाबगंज स्थित मां शीतला, हमीद सेतु के पास तथा मिश्र बाजार स्थित मां काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर सुबह से लेकर देर शाम तक भक्त मां की आराधाना में जुटे रहे। दर्शन किया और मां से मंगल कामना की। सेवराई : गहमर के करहिया स्थित मां कामाख्या धाम में भी सुबह से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। आसपास के जिलों के अलावा बिहार से भी भक्त यहां मत्था टेकने आते हैं। मां के चरणों में प्रसाद आदि चढ़ाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मां के पूजन के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में मौजूद भैरोनाथ सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तों की चहल-पहल से गुलजार रहा। करीमुद्दीनपुर : मां कष्टहरणी भवानी मंदिर में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। यहां कोरोना के नियमों का पालन कराया गया। हरिहपुर स्थित मां काली धाम पर मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सुबह से लेकर देर शाम तक हवन-पूजन का क्रम चलता रहा। मुहम्मदाबाद : जमलापुर स्थित महाकाली मंदिर, तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी के मंदिर पर भक्तों ने मां की आराधना कर मंगल कामना की। मां के जयकारे से आसपास का माहौल देवीमय बना रहा। इसी तरह रेवतीपुर स्थित मां भगवती, दिलदारनगर स्टेशन स्थित शायर माता, देवकली स्थित चकेरी धाम, बहरियाबाद स्थित टड़वा भवानी, सैदपुर स्थित मां काली, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, सादात स्थित देवी मंदिर तथा भगीरथपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी दर्शनार्थी पहुंचते रहे। यह देवी मंदिर भी मां के जयकारों और भजनों से गूंजायमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed