फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   NAPA Chairman Jaiprakash Gupta's name is at 54th place in the misdemeanor list at Zamania Kotwali.

Ghazipur News: जमानिया कोतवाली पर लगी दुराचारी सूची में 54वें स्थान पर है नपा चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता का नाम

Wed, 05 Mar 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
NAPA Chairman Jaiprakash Gupta's name is at 54th place in the misdemeanor list at Zamania Kotwali.
गाजीपुर। जमानिया कोतवाली में 57 दुराचारी की सूची सार्वजनिक की गई है। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष जमानिया जय प्रकाश गुप्ता उर्फ जयचंद गुप्ता का भी नाम 54वें स्थान पर शामिल है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद उनका नाम थाने के बोर्ड पर अंकित किया है, इसकी तस्वीर अब स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर किस्म के बदमाशों को पुलिस दुराचारी (गलत आचरण वाला यानि एचएस) कहकर संबोधित करती है तो लोग उन्हें बलात्कारी (दुष्कर्मी ) समझ रहे हैं। जमानिया कोतवाली की बोर्ड में दर्ज सूची की भी यही स्थिति है। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए की दीवारों पर हिस्ट्रीशीटरों का नाम अंकित है। इस सूची का नाम दुराचारी रखा गया है, इसमें 57 बदमाशों के नाम शामिल हैं। सूची में पूर्व प्रधान अब्बास खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्रवेश बिंद से लेकर जमानिया नगर पालिका के वर्तमान चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता का नाम भी शामि मिल है। पुलिस के इस तरह दुराचारी के नाम से चस्पा सूची ने इन सफेदपोश बदमाशों को सांसत में डाल दिया है। 54वें स्थान पर उनका नाम देख लोग असमंजस में है। मामले को लेकर विरोधी राजनीतिक दलों ने प्रतिक्रिया देते नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
सूची राजनीतिक साजिश है। पुलिस कुछ भी लिखवा सकती है। मेरे ऊपर दर्स सभी मुकदमे फर्जी हैं। इस तरह की सूची में नाम शामिल करना गलत है।
जय प्रकाश गुप्ताए, अध्यक्ष,नगर पालिका

दुराचारी सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाता है। इसमें उन व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाते हैं जिनके खिलाफ कोई गंभीर शिकायत या पुलिस रिकॉर्ड दर्ज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. ईरज राजा, एसपी, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed