फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Naked thieves broke into a shop and stole cash and a laptop.

Ghazipur News: निर्वस्त्र चोर दुकान का शटर तोड़ ले गए नकदी और लैपटॉप

Wed, 08 Oct 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Naked thieves broke into a shop and stole cash and a laptop.
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा मोड़ तिराहा स्थित सहज जनसेवा केंद्र और मोबाइल की दुकान का शटर चाड़कर चोर मंगलवार की रात दो लैपटॉप, चार्जर और आठ हजार रुपये लेकर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर वारदात को अंजाम देर रहा एक चोर निर्वस्त्र दिखाई पड़ रहा है। करीब दो दिन पूर्व ही रामपुर मांझा थाने में कच्छा पहने चोरों ने पति व बच्चे को कमरे में बंदकर और सो रही पत्नी का हाथ बांधकर तीन लाख नकदी और लाखों रुपये का आभूषण उड़ाया दिया था। पुलिस अब तक इस मामले में चोरों को चिह्नित भी नहीं कर सकी थी कि एक बार फिर हुई घटना ने पुलिस को चुनौती दे दी है। जोगा मुसाहिब निवासी धनंजय चौरसिया दुबिहा मोड़ तिराहा के रेलवे क्राॅसिंग के पास बीते दस वर्ष से सहज जनसेवा केंद्र और मोबाइल की दुकान चलाते हैं। दुकानदार के भाई सुशील कुमार चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार की देर शाम दुकान बंदकर घर चले गए थे। चोर रात में लोहे से दुकान का शटर चाड़कर अंदर घुस गए और दो लैपटॉप के अलावा काउंटर में रखे आठ हजार रुपये के साथ चार्जर भी उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला गया तो एक चोर की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है और चोर निर्वस्त्र दिखाई पड़ रहा है। कोकिलपुर गांव निवासी संजय सिंह और लठ्ठूडीह गांव निवासी सुभाष कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की लगातार घटनाएं हो रही हैं, बावजूद पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। स्थिति यह है कि थाना के एक किमी दायरे में लगातार चोरी, तोड़फोड़ और रंगदारी की घटनाएं हो रही हैं। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चोर की फोटो आई है। वह निर्वस्त्र दिखाई पड़ रहा है। जल्द ही चिह्नित कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित दुकानदार के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed