फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Muslims indulge in shoping due to eid

ईद नजदीक,खरीददारी में जुटे मुस्लिम बंधु

Thu, 30 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Muslims indulge in shoping due to eid
मंगलवार से शुरू हो सकता है पहला रोजा
रमजान-उल-मुबारक माह के आखिर अशरे में रोजेदार अल्लाह-तआला की इबादत में  वक्त गुजार कर गरीबों की मदद में जुट गए हैं,  जिससे उन गरीब परिवारों में  भी खुशी-खुशी ईद मनाई जा सके। इस अशरे में जगह-जगह इफ्तार पार्टियां भी खूब  हो रही हैं और रोजा खोलने के  बाद रोजेदार अपने परिवार के साथ ईद की खरीदारी करने बाजार में जा रहे हैं।  ईंद नजदीक होने से मार्केट की रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में मिश्र  बाजार, लाल दरवाजा, महुआ बाग आदि में बाजार सज गये हैं। श्रृंगार के  सामानों की  खरीददारी की जा रही है। महिलाएं बिंदिया, चूड़ी, मेंहदी,  कंगन आदि ले रहीं हैं। इसके साथ ही बाजार  में खान-पान के सामान सेवईं, सूतफेनी आदि की खरीदारी हो रही है। फलों की मांग भी बढ़ गई  है।
विज्ञापन

ईद नजदीक होने से टेलर मास्टरों ने भी कपड़ा सिलने से मना  कर दे रहे हैं। उनके पास पहले से ही काफी कपड़ेे सिलने के लिए हैं। रेडिमेट कपड़ों की दूकानों भीड़ लग रही है। पुरुष वर्ग जहां कुर्ता पैजामा को अपनी पहली पसंद बनाए हुए हैं,  वहीं महिलाएं  लहंगा, फ्राक, लहंगा चुनरी, गाउन, जरकन काट के लांग सूटों के  साथ ही सूट खूब पसंद कर रही हैं।  इतना ही नहीं पुरुष जहां जूते खरीद  रहे हैं, वहीं महिलाएं  सैंडिल, जूती, चप्पल की खरीदारी में जुटी  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed