{"_id":"628a7a272b1fe45f5a32c850","slug":"murderer-younger-brother-and-brother-in-law-arrested-rad-also-recovered-ghazipur-news-vns654965090","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी छोटा भाई और साला गिरफ्तार, राड भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी छोटा भाई और साला गिरफ्तार, राड भी बरामद
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी रणवीर राय में शनिवार की देर शाम जमीन के विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई बृजेश राय की राड से वारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी द्वारा देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इधर स्थानीय पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को धर- दबोचा। वहीं विवेचना का हवाला देते हुए मृतक के साले को भी हत्या का आरोपी बना दिया। इधर मृतक के साले को आरोपी बनाए जाने की जानकारी होते ही पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और मृतक के साले का नाम हटाने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। इधर एसपी ने मोबाइल पर परिजनों से बातकर जांच का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक तारावती हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी अनिल राय कहीं भागने के फिराक में है। उसे सुबह 11.30 बजे मलसा तिराहे से दबोच लिया गया। साथ ही उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद की गई। जबकि विवेचना में दूसरे आरोपी मृतक के साले मुहम्मदाबाद कोतवाली के सुल्तानपुर निवासी कृष्णानंद प्रधान को ढढनी बाजार से शाम तीन बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। इधर गांव के लोग और परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद मृतक बृजेश राय का शव पुलिस ने सुपुर्द कर दिया। अंतिम संस्कार करने के लिए शव गाजीपुर श्मशान घाट लाकर तैयारी शुरू कर दी गई। जैसे ही परिजनों एवं ग्रामीणों को यह जानकारी मिली कि मृतक बृजेश राय के साले को भी हत्या का आरोपी बनाया गया है। उन्होंने शव का दाह संस्कार करने इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे। मृतक के घर से लेकर थाने और श्मशान घाट तक पुलिस का पहरा लगा दिया गया। परिजनों ने पुलिस के द्वारा मृतक के साले को आरोपी बनाए जाने पर आपत्ति की। कहा कि यह मृतक पक्ष के साथ सरासर अन्याय है। परिजनों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से हुई वार्ता में उन्होंने जांच का भरोसा दिया है। इसके बाद दाहसंस्कार किया गया।