फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Murder case registered, police picked up a suspect

Ghazipur News: हत्या का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने एक संदिग्ध को उठाया

Mon, 28 Nov 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered, police picked up a suspect
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के सूतीहार गांव निवासी रामजी यादव का पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर मिले शव के मामले में पुलिस ने सोमवार को हत्या का मुकदमा दर्जकर एक व्यक्ति को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस अब छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि रामजी यादव (50) का शव खून से लथपथ सर्विस लेन पर मिला था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ग्रामीण अभिषेक भारती ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया था और कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट से मौत की बात पुष्ट होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गुत्थी सुलझाने में जुट गई। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्जकर एक संदिग्ध को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed