फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Munna Bhai caught in TET went to jail

टीईटी परीक्षा पकड़ा गया मुन्ना भाई गया जेल

Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Munna Bhai caught in TET went to jail
थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव स्थित इंटर कालेज में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में दूसरे के स्थान पर बैठ कर पेपर देते पकड़े गए मुन्ना भाई का सोमवार को पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

श्रीठाकुरजी राम लक्ष्मण जानकी इंटर कालेज में 23 जनवरी को केंद्र के गेट पर आधार कार्ड की जांच करते समय भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार ने उसे पकड़ लिया था। जब कड़ाई के साथ पूछताछ की तो वह अपना नाम राजस्थान के बाघमेरा जनपद के सेदवा थाना क्षेत्र स्थित सोंडी गांव निवासी सोमराज बताया था। वह 25 हजार रुपये एडवांस लेकर प्रतापगढ़ जनपद के अकारीपुर गांव निवासी गोविंद की परीक्षा देने के लिए केंद्र में जा रहा था। इधर सीओ भुड़कुड़ा गौरव सिंह गेट पर आधार कार्ड चेक कर रहे थे। इस दौरान शंका होने पर उन्होंने पकड़ा और पूछताछ के साथ छानबीन शुरू कर दी। जांच कराने में आधार कार्ड फर्जी मिला। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया मुन्ना भाई सोमराज तीन लाख के करार पर दूसरे के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने आया था। पूछताछ के आधार पर अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है। विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed