फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mulayam to represent the country in Junior Asian Games

जूनियर एशियन गेम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे मुलायम

Sun, 05 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mulayam to represent the country in Junior Asian Games
स्थानीय विकासखंड के सोनबरसा गांव निवासी मुलायम यादव बहरीन में आयोजित जूनियर एशियन गेम में कुश्ती के 70 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके जूनियर एशियन गेम में चयनित होने पर परिजनों सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मुलायम पिछले पांच वर्षों से इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ बंगलुरु में ईरान के आमिर टकवालन से कोचिंग ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में कुश्ती की बारीकियां सीखी हैं। वह पूर्व में गाजीपुर केसरी, कुमार केसरी के साथ वर्तमान में 2022-23 में उप्र कुमार हैं। अप्रैल में बिहार के पटना में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। दो जून को हरियाणा के सोनीपत में आयोजित जूनियर एशियन गेम्स चैंपियनशिप के ट्रायल में परविंदर को तीसरे राउंड में चित कर 70 किलो भार वर्ग में जूनियर एशियन गेम में भाग लेने के लिए उनका चयन हुआ है। जूनियर एशियन गेम दो से 10 जुलाई तक बहरीन में आयोजित है।
विज्ञापन

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने पूर्व के उत्तर प्रदेश केसरी सराय मुबारक निवासी जनार्दन पहलवान के साथ बचपन के कोच रहे शिवराज बिंद के साथ माता-पिता एवं भाइयों को दिया है। मुलायम के पिता सुब्बा यादव की पिछले वर्ष मौत हो गई थी। वहीं माता गुलाइची देवी बेटे की इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं। उसके चार भाई और एक बहन हैं। उनका सबसे छोटा भाई संतोष भी कुश्ती में महारत हासिल करने के लिए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अयोध्या के नंदिनी नगर स्थित अखाड़े में ट्रेनिंग ले रहा है। जबकि बड़े भाई हरीनाथ यादव रेलवे में तथा दूसरे भाई काशीनाथ घर पर खेती-बारी देखते हैं। मुलायम यादव जूनियर एशियन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बंगलुरु से एक जुलाई को बहरीन जाएंगे। कुश्ती संघ के जिला सचिव कमलेश यादव ने मुलायम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि वह भारत के लिए पदक लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed