फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar's shooter Angad Rai arrested by Bihar police

Ghazipur News: मुख्तार के शूटर अंगद राय को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar's shooter Angad Rai arrested by Bihar police
दो बोतल शराब के साथ ककरैत घाट पुल से पकड़ा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर/ भांवरकोल। मुख्तार के शूटर अंगद राय को बिहार पुलिस ने बीते 13 मार्च की रात दो बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे ककरैत घाट पुल से पुलिस ने पकड़ा। फिलहाल वह बिहार के जेल में बंद हैं। गवाह को धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बीते तीन मार्च को अंगद राय, विश्वनाथ राय, अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। भांवरकोल पुलिस विश्वनाथ राय को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। जबकि अमित राय और अंगद राय की तलाश चल रही थी। इधर मंगलवार को विशेष अपर सत्र न्यायाधीश एससी/ एसटी कोर्ट में अंगद राय के खिलाफ गवाह प्रमोद उर्फ पप्पू गिरी ने गवाही दर्ज कराई हैं। न्यायालय ने 13 अप्रैल की तिथि नियत की है।
मालूम हो कि शहर कोतवाली डिलिया गांव निवासी पप्पू गिरी हत्या के मामले में जिला जेल में निरुद्ध था। इसी समय मुख्तार के शूटर अंगद राय और गोरा राय भी जेल में बंद थे। 22 अप्रैल 2009 को सुबह करीब नौ बजे जेल में ही अंगद और गोरा राय बंदी जितेंद्र राम को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट रहे थे। इस बीच पप्पू जेल परिसर के खेत से टमाटर तोड़कर आ रहा था। पीड़ित जितेंद्र राम ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित जितेंद्र की पहले ही गवाही हो चुकी है। पप्पू गिरी की गवाही 14 मार्च को होनी थी। गवाह पप्पू गिरी ने बीते तीन मार्च को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि अंगद राय, विश्वनाथ राय और अमित राय द्वारा धमकी देने के साथ रंगदारी मांगी गई है। हालांकि पप्पू गिरी मंगलवार को न्यायालय पहुंचकर अपनी गवाही दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 13 अप्रैल नियत की है। इस संबंध में भांवरकोल थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि अंगद राय के बिहार में गिरफ्तार होने की सूचना मिली है। वह शराब की दो बोतल के साथ पकड़ा गया है। इसके खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है, ऐसे में आगे की विधिक कार्रवाई शहर कोतवाली पुलिस द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed