फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar Ansari gang aide Nanhe Khan son also arrested by police in ghazipur

गाजीपुरः मुख्तार अंसारी गैंग का सहयोगी नन्हें खां के बेटे को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 19 Jun 2021 08:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Jun 2021 08:32 PM IST
सार

मछली कारोबारी और मुख्तार गैंग का सहयोगी नन्हें खां के पुत्र तनवीर और उसके साथी हैदर खां ने पूर्व में हुए प्रधानी चुनाव की रंजीश को लेकर गोरख पासवान को उसके घर पर जाकर गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट की थी। 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari gang aide Nanhe Khan  son also arrested by police in ghazipur
नन्हें खां के बेटे को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : फाइल

विस्तार

बाहुबली मुख्तार अंसारी के एक और करीबी पर पुलिस ने  शिंकजा कस दिया है। मछली कारोबारी और मुख्तार के सहयोगी मेहुरूद्दीन उर्फ नन्हें खां को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया तो वहीं उसके पुत्र तनवीर को शनिवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।  नन्हें खां के पुत्र तनवीर  के खिलाफ गांव के ही पीड़ित गोरख पासवान ने एसी एसटी का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेन्द गांव निवासी मछली कारोबारी और मुख्तार गैंग का सहयोगी नन्हें खां के पुत्र तनवीर और उसके साथी हैदर खां ने पूर्व में हुए प्रधानी चुनाव की रंजीश को लेकर गोरख पासवान को उसके घर पर जाकर गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट की थी।
विज्ञापन


यही नहीं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसको अपमानित भी किया था। इस पर गोरख पासवान ने 15 जून को करीमुद्दीनपुर थाने मे तहरीर देकर एसीएसटी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा तो कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष बालेंद्र यादव ने बताया की गोरख पासवान की तहरीर पर तनवीर सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

नन्हें खां गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई

मछली कारोबारी और मुख्तार के सहयोगी मेहुरूद्दीन उर्फ नन्हें खां को पुलिस ने शुक्रवार को उसके गांव महेंद से गिरफ्तार किया। जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव से पहले 9 अप्रैल को नन्हें को जिला बदर किया था। फिर भी वह पिछले तीन महीने से गांव में था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नन्हे खां पर मुख्तार का सहयोगी होने का आरोप है।

उस पर बलिया के चितबड़ागांव थाने और गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाने में  छह मामले दर्ज हैं। वह मछली कारोबारी है। पिछले दिनों वह अपने गांव के पास बहने वाली मगई नदी में मछली कारोबार के उद्देश्य से निजी खर्च पर पुल का निर्माण कर रहा था। जिसको प्रशासन ने ढहा दिया। दबंगई के दम पर नन्हें महेंद का दो बार प्रधान रहा है। इसी दौरान वह मुख्तार अंसारी के संपर्क में आया था।

इसके बाद से क्षेत्र में नन्हें का नाम मुख्तार से जुड़ने लगा था। कुछ महीने पहले भी एडीजे (कानून) के निर्देश पर चितबड़ागांव और करीमुद्दीनपुर की पुलिस नन्हें खां के घर दबिश देने गयी थी, लेकिन तब वह पकड़ा नहीं जा सका था, तब चितबड़ागांव पुलिस ने नन्हें के एक रिश्तेदार को अपनी गाड़ी में बैठा लिया था ताकि वह पुलिस की गिरफ्त में आ सके। लेकिन गांव के कुछ महिला और पुरुषों ने पुलिस को दौड़ा लिया था। उस घटना के बाद नन्हें प्रशासन की नजर में और चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed