फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar Ansari found guilty in another case, sentence to be pronounced tomorrow in gangster case

Ghazipur : मुख्तार अंसारी को आज सुनाई जाएगी सजा, गैंगस्टर एक्ट के एक और मामले में कल दिया गया था दोषी करार

Fri, 27 Oct 2023 07:21 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 27 Oct 2023 07:21 AM IST
सार

मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर के मामले में आज सुनवाई हुई। न्यायाधीश ने उसे दोषी करार दिया है। मामले में कल सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari found guilty in another case, sentence to be pronounced tomorrow in gangster case
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में दोषी करार दिया गया है, सजा शुक्रवार को सुनाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी गैंगस्टर के मामले में मुख्तार अंसारी को सजा हो चुकी है। फैसला सुनाए जाने के दौरान मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से वीसी के जरिए पेश किया गया। 2009 में करंडा थाना क्षेत्र में हुई हत्या और हत्या के प्रयास को आधार मानकर मुख्तार पर केस दर्ज किया गया था। करीब 14 साल पहले कपिल देव सिंह की हत्या कर दी गई थी। आज एमपीएमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- वाराणसी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई टली, अदालत ने 31 अक्तूबर की तारीख दी
विज्ञापन


माफिया मुख्तार अंसारी और सोनू यादव को गैंगस्टर मामले में दोषी करार दिया गया है। सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी की वर्चुअल पेशी हुई। एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहा यह मामला करंडा थाना क्षेत्र के सुआपुर गांव के कपिल देव सिंह हत्याकांड के केस से जुड़ा है। 2009 में करंडा थाने में मुख्तार सहित अन्य के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें कपिल देव हत्याकांड और मीर हसन की हत्या के मामले को गैंग चार्ट में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोनों मामले में मुख्तार अंसारी बरी हो चुका है जबकि गैंगेस्टर का मामला कोर्ट में चल रहा था। इसी सिलसिले में फैसले की तिथि तय थी। इसके लिए बांदा जेल में बंद मुख्तार को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से पेश किया गया जबकि इस में मामले में दूसरे आरोपी सोनू यादव को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने मुख्तार अंसारी और सोनू यादव को दोषी करार दिया साथ ही सजा के लिए तिथि शुक्रवार को तय की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed