फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Muharram's moon sighted, the period of Majlis-o-mourning begins

Ghazipur News: मुहर्रम का चांद दिखा, मजलिस-ओ-मातम का दौर शुरू

Thu, 20 Jul 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Muharram's moon sighted, the period of Majlis-o-mourning begins
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहरियाबाद। माहे मुहर्रम का चांद बुधवार को दिखाई देने के साथ ही अकीदतमंदों विशेष रूप से शिया समुदाय के लोगों ने गम का प्रतीक स्याह लिबास धारण कर लिया। इसके साथ ही मजलिस-ओ-मातम का दौर प्रारंभ हो गया। या अली या हुसैन या अब्बास की सदाएं बुलंद होने लगीं।
हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे शोहदाए कर्बला हजरत इमाम हुसैन और उनके जानिसार साथी जिन्होंने इस्लाम के लिए शहादत तो कुबूल की लेकिन यजीदी फौज के आगे घुटने न टेके। मुहर्रम के महीने में यौमे आशूरह यानी दस मुहर्रम को मैदाने कर्बला में यजीदी लश्कर के हाथों इमाम आली मकाम शहीद कर दिए गए।
विज्ञापन

इनसे पहले इनके कई अजीज शहीद किए जा चुके थे। सात मुहर्रम से ही इन पर पानी बंद कर दिया गया था। नहरे-फोरात पर पहरे लगा दिए गए थे। तीन दिन भूखे प्यासे रहते हुए इमाम शहीद हो गए लेकिन यजीद की बैयत कुबूल न की। इन्हीं शोहदाए कर्बला की याद में अकीदतमंद विशेष रूप से शिया समुदाय के लोग मुहर्रम के महीने में इन्हें नम आंखों से याद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में बुधवार को स्थानीय कस्बा के उत्तर मुहल्ला एवं दक्षिण मुहल्ला के अखाड़ों में फातिहाख्वानी की गई। इसके बाद उत्तर मुहल्ला स्थित चौक से शमीमुलवरा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान नौहाख्वानी, मातम एवं सीनाजनी की गई। इस दौरान लोग या अली या हुसैन या अब्बास हाए सकीना की सदाएं बुलंद करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed