फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Muhammadabad won in penalty shootout, in semi-finals

पेनाल्टी शूट आउट में मुहम्मदाबाद जीता, सेमीफाइनल में

Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Muhammadabad won in penalty shootout, in semi-finals
स्थानीय इंटर कालेज के मैदान पर चल रही गणेश राय, प्रभुनारायण राय, भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम क्वार्टर फाइनल में मुहम्मदाबाद ने पेनाल्टी शूट आउट में गोड़सरा को 5-4 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच की शुरूआत से ही दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर से पहले दोनों टीमों को कई नजदीकी अवसर मिले लेकिन उसका फायदा खिलाड़ी नहीं उठा सके। मध्यांतर तक दोनों ही टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच समाप्त होने तक भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। निर्णय निकलता न देख निर्णायक ने पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया, जिसमें मुहम्मदाबाद के खिलाड़ियों ने मिले मौके का लाभ उठाते हुए मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। इस अवसर पर राजेश सिंह, मदन यादव, पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय, प्रफुल्लचंद्र राय, महेंद्र यादव, राजू राय, शफीक खां, सोनू राय रहे। निर्णायक प्रिंस राय एवं उद्घोषक सुरेंद्रनाथ राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed