{"_id":"61379bd68ebc3e14f006d10c","slug":"muhammadabad-topped-in-vaccination-ghazipur-news-vns6102901136","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में मुहम्मदाबाद रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में मुहम्मदाबाद रहा अव्वल
विज्ञापन
कोविड-19 टीकाकरण में मुहम्मदाबाद ट्रामा सेंटर पहले स्थान पर रहा। जबकि सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र को दूसरा स्थान मिला। दोनों ही केंद्र एक लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कर चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरगोविंद सिंह ने कर्मचारियों को बधाई दी है।
सैदपुर के चिकित्सा अधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ने जब एक लाख से ऊपर लोगों का टीकाकरण किया, तब उन्हें भी लगा कि एक लाख वाले क्लब में शामिल होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने समस्त कर्मचारियों के साथ मिलकर एक रणनीति बनाई और उसी रणनीति के तहत टीकाकरण का काम शुरू किया। सोमवार को यह सफलता प्राप्त करते हुए एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण कर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद ब्लाक की आबादी 3.03 लाख है और सैदपुर ब्लॉक की भी आबादी बराबर है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय समस्त कर्मचारियों को दिया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि जनपद में अभी तक करीब 14.32 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें 12,45,492 लोगों को प्रथम डोज और 1,86,912 को सेकंड डोज लग चुकी है । अगर बात की जाए शहरी और ग्रामीण इलाकों की तो शहरी इलाके में 99105 और ग्रामीण इलाकों में 13,33,299 लोगों का टीकाकरण किया गया है।