{"_id":"61d47d197f76871f640319b1","slug":"mps-will-inaugurate-the-oxygen-plant-on-8th-ghazipur-news-vns6317424126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट का 8 को उद्घाटन करेंगे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 65 लाख रुपये की लागत से लगा आक्सीजन प्लांट। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सांसद निधि से लगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त आठ जनवरी को करेंगे। ऑक्सीजन प्लांट के लिए मानक के अनुरूप जनरेटर न लगाकर कम क्षमता का लगने से लोड नहीं ले पा रहा है। ऐसे में उद्घाटन के बाद भी आक्सीजन प्लांट मरीजों के इलाज में काम आएगा या नहीं यह प्रश्न बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि कम क्षमता का जनरेटर लगाकर पैसा बचा लिया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
कोरोना महामारी में क्षेत्र के साथ जिले में ऑक्सीजन के अभाव में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। उसी समय जिले के कई अस्पतालों पर स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान स्वरूप भेंट किया गया था। उस समय विधायक और सांसद भी अपने निधि से अपने-अपने क्षेत्रों में बड़े-बड़े ऑक्सीजन प्लांट लगाने का वादा किया था। इसी क्रम में कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपने निधि से 65 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। करीब 65 लाख रुपये की लागत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुजरात के अहमदाबाद की कंपनी ट्राईमैक के द्वारा यहां पर ऑक्सीजन प्लांट लगा दिया गया है। प्लांट को चलाने के लिए 100 केवीए का जनरेटर लगना चाहिए। जबकि वर्तमान समय में मात्र 45 केवीए का जनरेटर लगाया गया है। इस नए जनरेटर से ऑक्सीजन प्लांट लोड नहीं ले पा रहा है। फिलहाल इसको बिजली से चलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि 100 केवीए की जगह पर 45 केवीए का जनरेटर क्यों लगाया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनरेटर कम क्षमता का क्यों लगाया गया है यह मुझे पता नहीं है। उधर ट्राईमेक कंपनी के इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट के लिए 100 केवीए का जनरेटर ही प्रस्तावित है। पोर्टल पर गड़बड़ी के कारण 45 केवीए का जनरेटर लगा है। जनरेटर आपूर्ति करने वाली कंपनी दूसरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।