Ghazipur News: एमपी के सीएम का अखिलेश यादव पर तंज, कहा- हत्यारों की कब्र पर चढ़ाते हैं फूल
Mohan Yadav In Ghazipur: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने से बहुतों की छाती पर सांप लोट रहा है।
विस्तार
मोहन यादव ने कहा कि आज अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। देशभर में श्री राम का नारा गूंजा करता है। अयोध्या में भगवान राम मुस्कुरा रहे हैं। लेकिन यह देखकर बहुतों के पेट में दर्द और उनकी छाती पर सांप लोट रहा है।
मध्य प्रदेश के सीएम बोले- गीता, गाय, गौ माता, गंगा और राम-कृष्ण का चुनाव
उन्होंने कहा कि ये चुनाव गीता, गाय, गौ माता, गंगा और राम-कृष्ण का चुनाव है। जब मैं यह कहता हूं तो कांग्रेस के साथी कहते हैं कि आप धर्म की बात करते हैं तो मैं कहता हूं क्या हम अधर्म की बात करें। हम यदुवंशी हैं और गीता को मानने वाले हैं। हमारा प्रत्याशी गीता को मानने वाला होना चहिए। हम यदुवंशियों ने जब-जब अन्याय हुआ आतंकवाद, जब कोई गलत मार्ग पर गया उसे सही मार्ग पर लाया, ये परंपरा बंद नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि गाजीपुर में फैक्ट्री नहीं है, इसका कारण पूछा तो लोगों ने बताया कि फैक्ट्री तो है, लेकिन यहां पर हथियार और आतंक का काम होता है। ऐसे लोग जनपद की पहचान को धूमिल करते हैं। इन्हें दूर करें। गाजीपुर में टिफिन बम, साइकिल बम फूटा करता था। आज गुंडागर्दी करने वाले बम फोड़ने वाले आतंक के पर्याय ठिकाने लगाए जा चुके हैं। यह चुनाव मात्र पार्टी का नहीं है, बल्कि यह चुनाव देश के विकास का है। अगर बम और बारूद की राजनीति करने वाले चुनाव जीत कर जाएंगे तो जनपद को कहां ले जाएंगे।
इस अवसर पर गाजीपुर सुधार मंडल अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में 8 मटकी दही भी मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव को भेंट किया गया। इसके अलावा चांदी का मुकुट, गदा और कृष्ण-राधा, कृष्ण और राम लला का नेताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कथा वाचक बने सीएम, कंस और कृष्ण की सुनाई कहानी