फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MP Afzal Ansari admitted to Medanta following chest pain

Ghazipur News: सीने में दर्द होने पर सांसद अफजाल अंसारी मेदांता में भर्ती

Sat, 24 Oct 2026 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
MP Afzal Ansari admitted to Medanta following chest pain
सांसद अफजाल अंसारी। संवाद
गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल ले गए, जहां उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। मेदांता की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 23 अक्तूबर की रात 11.30 बजे अस्पताल में सपा सांसद को इमरजेंसी विभाग में भर्ती किया गया। उन्हें सुबह से ही पेट में तेज दर्द हो रहा था। जांच में उनके अग्न्याशय (पैंक्रियास) में सूजन की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उन्हें पीलिया भी है। वर्तमान में उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी देखभाल गैस्ट्रोरोलॉजी विभाग के डॉ. अभय वर्मा और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के डॉ. दिलीप दुबे की टीम कर रही है। सांसद के प्रतिनिधि बलिराम पटेल ने बताया कि सांसद अफजाल पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित थे। शुक्रवार की शाम उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें चार बार उल्टी हुई। हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया। इससे पहले स्थानीय चिकित्सक ही उनका उपचार कर रहे थे।
विज्ञापन

अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उनके भतीजे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा कि बड़े अब्बा जनाब अफजाल अंसारी साहब (सांसद गाजीपुर) की तबीयत अचानक खराब हो गई है। वह लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सांसद के समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed