{"_id":"6af5f91673021652320ab1bf","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-he-had-returned-home-for-the-chhath-festival-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-163784-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, छठ पर्व के लिए आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, छठ पर्व के लिए आया था घर
विज्ञापन
सिंगेरा गांव के पास सड़क हादसे में मौत की खबर में--मृतक बाबूलाल चौहान की फाइल फोटो। स्रोत- परिज
मरद़ह। सिगेंरा गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बाबूलाल चौहान (19) की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बिरनो थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मुहम्मदपुर गांव निवासी बाबूलाल चौहान (19) अपने साथी मोहब्बतपुर गांव निवासी पांचू चौहान (17) के साथ बाइक से कासिमाबाद की ओर जा रहा था। सिगेंरा गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। टक्कर से दोनों युवक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए।
राहगीरों की मदद से ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल पांचू को मऊ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाबूलाल चौहान मुंबई से पांच दिन पूर्व छठ पूजा मनाने के लिए गांव आया था।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक के पिता राधेश्याम चौहान की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।