फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mothers will observe Nirjala Vrat today for the longevity of their children

Ghazipur News: संतान की दीर्घायु के लिए माताएं आज रखेंगी निर्जला व्रत

Sun, 14 Sep 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mothers will observe Nirjala Vrat today for the longevity of their children
शहर के मिश्रबाजार में लगी दुकान से जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर पूजन सामाग्री की खरीदारी करतीं म - फोटो : mathura
गाजीपुर। जीवित्पुत्रिका व्रत कल है। इसमें संतान की दीर्घायु के लिए मां निर्जला व्रत रखेंगी। भगवान सूर्य का पूजन कर बाजरे व चने से बना भोग अर्पित करेंगी। वहीं व्रत की तैयारी के लिए शनिवार को जनपद का बाजार गुलजार रहा। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में महिलाओं को साड़ी, पूजन सामग्री व फल की खरीदारी करते हुए देखा गया। इसके कारण दुकानदारों के चेहरे खिले हुए नजर आए।गहमर : साड़ी की दुकान से लेकर फल, मिठाई, पूजन व खाद्य सामग्रियों की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती रहीं। पंडित रामाकांत पाण्डेय व नितिन तिवारी ने कहा कि इस बार आश्विन कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 14 सितंबर की सुबह आठ बजकर 14 मिनट पर प्रारंभ होगा। 15 सितंबर की सुबह 6:44 मिनट तक रहेगा। व्रत से एक दिन पहले सप्तमी शनिवार की रात महिलाएं नहाय-खाए करेंगी, जो व्रत के लिए सर्वश्रेष्ठ है। यह व्रत वे स्त्रियां रखती हैं, जिनको पुत्र होते हैं। जिन्हें बेटे नहीं होते, वे भी पुत्र कामना के लिए व्रत विधि-विधान से रखती हैं। व्रत के प्रभाव से अश्वत्थामा के अमोघ अस्त्र से उत्तरा के गर्भ की रक्षा हुई थी और परीक्षित को जीवनदान मिला था। भगवान कृष्ण ने उत्तरा के गर्भ में सूक्ष्म रूप में प्रविष्ट होकर अश्वत्थामा के अमोघ अस्त्र को अपने ऊपर ले लिया और उत्तरा के गर्भ में पल रहे गर्भ की रक्षा की। तभी से जीवित्पुत्रिका का व्रत मनाया जाता है। भगवान सूर्यनारायण की प्रतिमा को स्नान कराकर गंध, पुष्प, अक्षत, धूप, दीप आदि से उनकी पूजा की जाती है। बाजरे व चने से बना भोग अर्पित किया जाता है। जमानिया : जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर बाजार में रौनक देखने को मिली। नगर के कस्बा बाजार सहित स्टेशन बाजार में इस दौरान काफी चहल-पहल रही। महिलाओं को खरीदारी करते हुए देखा गया। महिलाओं को वस्त्र, फल व पूजन सामग्री खरीदते हुए देखा गया। व्रत को देखते हुए नगर पालिका की ओर से गंगा घाटों की सफाई कराई गई। गंगा स्नान के सहूलियत के लिए बैरिकेडिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed