फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mother-in-law died in the afternoon and daughter-in-law in the evening

Ghazipur News: दोपहर में सास तो शाम को बहू की हो गई मौत

Sat, 17 Jun 2023 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law died in the afternoon and daughter-in-law in the evening
कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव में शुक्रवार की दोपहर सास और शाम को बहू की मौत हो गई। एक साथ हुई दो मौतों से परिवार पर दुखोंं का पहाड़ टूट गया। दोनों का दाहसंस्कार नगर के बलुआ घाट पर शनिवार को किया गया।
विज्ञापन

ताजपुर मांझा गांव निवासी त्रिलोकी शर्मा अपनी पत्नी निर्मला देवी का उपचार करीब एक सप्ताह से वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। हालत में सुधार होता न देख शुक्रवार को डाॅक्टरों ने अन्यत्र ले जाने के लिए कह दिया। इसके बाद त्रिलोकी अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल से घर की तरफ चलने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय दोपहर दो बजे उनकी माता जमुरता देवी की घर पर मौत हो गई। उधर त्रिलोकी अपनी पत्नी को लेकर घर आए और इस घटना की जानकारी होने पर रात करीब 10 बजे त्रिलोकी की पत्नी निर्मला देवी ने भी दम तोड़ दिया। इस बात की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मालूम कि त्रिलोकी शर्मा अपने छोटे भाई शंभू शर्मा के साथ राघोपुर में फर्नीचर की दुकान खोलकर जीविका चलाते हैं। सास एवं बहू दोनों का दाह संस्कार बलुआ घाट जमानिया किया गया। मुखाग्नि त्रिलोकी शर्मा ने दी। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहने का भरोसा भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed