{"_id":"666df3d690eb802275022948","slug":"more-urea-in-first-rain-stop-water-by-blocking-dams-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-116015-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पहली बारिश में यूरिया अधिक, मेढ़ बंदी कर रोकें पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पहली बारिश में यूरिया अधिक, मेढ़ बंदी कर रोकें पानी
विज्ञापन
जमानिया। पहली बरसात में यूरिया की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए पहली बरसात के पानी को खेतों की मेढ़ बंदी कर रोकना चाहिए। यह यूरिया फसल के लिए रामबाण है। ये बातें बतौर विशिष्ट अतिथि उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ने ब्लॉक परिसर में शनिवार को आयोजित फसल बीमा पाठशाला में कही। इस दौरान गोष्ठी और निवेश मेला का भी आयोजन किया गया था।
कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। हम सभी को रासायनिक खादों का प्रयोग कम करके ऑर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ना चाहिए। उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने कहा कि जिले में पीएम किसान सम्मान के चार लाख लाभार्थी हैं। ई-केवाईसी न होने से 24 हजार किसान तथा भूलेख अंकन न होने एवं बैंक खाता आधार से न जुड़ने के कारण बहुत से किसान इस लाभ से वंचित हैं। पीएम किसान योजना से लाभान्वित होने के लिए सभी कागजात को अपडेट करना आवश्यक है। डाकखाना में खाता खुलवाकर भी इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है, जो किसान इस लाभ से वंचित हैं वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कहा कि किसानों के लिए फसल बीमा करना अति आवश्यक है। जिले में 110 ऐसे गांव हैं जहां किसानों का खेत बाढ़ में डूब जाता है तथा फसल बर्बाद हो जाती है। फसल बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। बीडीओ बृजेश अस्थाना ने कहा कि खेती से पूर्व मृदा परीक्षण करवाकर रासायनिक खाद का प्रयोग किया जाना चाहिए। इस मौके पर उप पशु चिकित्सक डा. सर्वेश कुमार, ग्राम प्रधान सुनील सिंह, एडीओ कृषि दीपक सिंह, अमरदेव राम, अनिल सिंह, संजय सिंह, रविन्द्र यादव, इंद्रजीत सिंह, अमित प्रकाश सिंह, वेद प्रकाश सिंह, जितेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।