{"_id":"61291f9e8ebc3e79d45d0956","slug":"more-people-got-corona-vaccine-than-target-in-mega-camp-ghazipur-news-vns6083010150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंप में लक्ष्य से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंप में लक्ष्य से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
देवकली के सिहोरी केन्द्र पर लगी टीकाकरण के लिए भीड़। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का टीका लगाने के लिए शुक्रवार को आयोजित मेगा कैंप में टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार लगी थी। टीका लगवाने पहुंचे लोगों का पहले पंजीकरण किया गया और इसके बाद बारी-बारी से टीका लगाया गया। मेगा कैंप में 64800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित था जिसमें 75 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
जिला अस्पताल के दूसरे और महिला अस्पताल के प्रथम तल पर सुबह साढ़े आठ बजे से टीका लगवाने वाले पहुंचने लगे। सुबह 9 बजे तक दोनों स्थानों पर लाभार्थियों की लंबी कतार लग गई। स्वास्थ्यकर्मी सुबह 9.10 बजे टीकाकरण स्थल पर पहुंचे। सुबह 9.30 बजे स्वास्थ्यकर्मियों ने पंजीकरण से लेकर वैक्सीनेशन तक का कार्य संभाल लिया। सुबह 9. 40 बजे जिला और महिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन पहुंचाया। सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। प्रत्येक लाभार्थी का आधार कार्ड लेकर उनका पंजीकरण किया गया। इसके बाद बारी-बारी से उन्हें वैक्सीनेशन कक्ष में भेजकर टीका लगवाया गया।
मुहम्मदाबाद : सीएचसी से संबंधित विभिन्न सेंटरों पर 4990 लोगों को टीका लगाया गया। बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि मेगा कोविड 19 टीकाकरण अभियान के तहत मुहम्मदाबाद सीएचसी क्षेत्र में 4600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित था लेकिन 4990 लोगों ने ही टीका लगवाया। सबसे अधिक भीड़ ट्रामा सेंटर पर रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जखनिया: क्षेत्र के मुड़ियारी, सुलतानीपुर, खेताबपुर, किशनपुरा पदुमपुर, मैगर राय, रामवन, गोदसैया सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हथियाराम, रेहटी मालीपुर, धर्मागतपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 4000 लोगों को कोविड शील्ड और को वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगाया गया।
विज्ञापन
देवकली: ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के प्रभारी डॉ. एसके सरोज और कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह के दिशानिर्देशन में दोपहर तक 665, न्यू पीएचसी नंदगंज में 230, सिरगिथा में 140, देवचंदपुर में 190 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा कुसुम्ही खुर्द, धरीकला, कठही, कोरयाडीह, बेलासी, धनईपुर, रामपुर माझां, रद्दीपुर, चितौरा गांव में दोपहर तक कुल मिलाकर 2946 टीका लग चुका था।
कोट
मेगा कैंप में लक्ष्य के सापेक्ष 75 प्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। खराब मौसम के चलते कई केंद्रों पर अपेक्षित लाभार्थी नहीं पहुंच सके थे।- डॉ. उमेश कुमार, एसीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
बिना मास्क के पहुंचे बहुत से लोग
मेगा कैंप में कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे बहुत से लोग मास्क नहीं लगाए थे। कोरोना संक्रमण का फैलाव थमा तो है लेकिन अभी इसका खतरा टला नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए कोरोना गाइड लान का पालन करना जरूरी है लेकिन दूसरी लहर में संक्रमित की संख्या बढ़ने और इससे कई लोगों की मौत के बाद भी बहुत से लोगों ने अभी सबक नहीं ली है। टीकाकरण केंद्रों पर बिना मास्क लगाए पहुंचे लोगों की वजह से संक्रमण का खतरा मंडराता रहा।