{"_id":"6510828b440be172a60c1344","slug":"modi-can-inaugurate-tadighat-mau-rail-expansion-project-on-the-birth-anniversary-of-former-pm-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-4073-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पूर्व पीएम की जयंती पर मोदी कर सकते हैं ताडी़घाट-मऊ रेल विस्तारीकरण परियोजना का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पूर्व पीएम की जयंती पर मोदी कर सकते हैं ताडी़घाट-मऊ रेल विस्तारीकरण परियोजना का उद्घाटन
विज्ञापन
फोटो-
-पीईडी ने मुख्य परियोजना प्रबंधक के साथ निरीक्षण, ट्रैक लिंकिंग का कार्य पूरा न होने नाराजगी
बोले, नवंबर तक दूसरे चरण के सभी काम हर हाल में पूरा कर लिए जाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। आरवीएनएल के प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर (पीईडी) कमल नयन और मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा ने रविवार को दिन में ताडी़घाट-मऊ रेल विस्तारीकरण परियोजना का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री का सख्त निर्देश है कि पहले चरण की 9.600 किमी लंबी सोनवल से सिटी एवं दूसरे चरण की सोनवल से घाट तक करीब सात किमी लंबी नई रेल लाइन का उद्घाटन पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती 25 दिसंबर पर प्रधानमंत्री गाजीपुर आकर कर सकते हैं। इसके लिए मशीनें, मजदूरों, इंजीनियरों की संख्या बढाकर दिन-रात दो शिफ्ट में काम किया जाए। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके पहले उन्होंने मोटो ट्राली से दूसरे चरण की घाट की ओर जाने वाली करीब सात किमी लंबी लाइन को देखा। अभी तक ट्रैक लिंकिंग का कार्य पूरा न होने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि किसी भी हाल में नवंबर तक दूसरे चरण की इस लाइन के सभी काम हर हाल में पूरा कर लिए जाए। इसके बाद पीईडी ने घाट स्थित निर्माणाधीन स्टेशन, प्लेटफार्म, यात्री शेड, एफओबी, लाइटिंग, पेयजल, यूरिनल बूथ महिला-पुरुष, पैनल रूम, रिले कक्ष, लोकेशन बाक्स, सिग्नलिंग आदि का कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण की परियोजना का अस्सी प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि पहले चरण की करीब बारह सौ करोड़ की लागत वाली परियोजना जिसमें गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल का कार्य काफी पहले ही पूरा होने के साथ ही इसका स्पीड ट्रायल, लोड टेस्टिंग के साथ ही सीआरएस भी ढाई माह पहले पूरा हो गया है।
इस अवसर पर आरवीएनएल के ज्वाइंट जनरल मैनेजर आशुतोष शुक्ला, पीडी जीवेश ठाकुर, डिप्टी मैनेजर रितेश कुमार सिंह, अजय राय, रिद्धिमान भौमिक, अश्विनी कुमार, गौतम सरकार, डीपीएम सुनील सिंह आदि मौजूद थे। इस संबंध में पीईडी कमल नयन ने बताया कि परियोजना का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सब कुछ ठीक रहा तो 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर प्रधानमंत्री इस परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं।