फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Modern crematorium will be built in Tetarpur

तेतारपुर में बनेगा आधुनिक शवदाह गृह, पहुंचे डीपीआरओ

Fri, 17 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Modern crematorium will be built in Tetarpur
भीमापार। क्षेत्र के तेतारपुर गांव में गोमती नदी के किनारे अत्याधुनिक शव दाह गृह बनाने का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य के निर्देश पर गुरुवार को तेतारपुर गांव पहुंचे डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने यहीं दावा किया। कहा कि इस बीच तेतारपुर गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की मांग पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने तेतारपुर स्थित गोमती नदी के तट पर शवदाह गृह और एक सामुदायिक शौचालय के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसके लिये उपयुक्त जमीन की तलाश प्रशासन को थी। लेकिन बृहस्पतिवार के निरीक्षण में हम उपयुक्त जमीन नहीं तलाश कर पाए। अब यह जिम्मेदारी सैदपुर तहसील के राजस्व टीम को सौंपी गई है। कहा कि तेतारपुर में गोमती किनारे लगभग 12 बिस्वा की जमीन चिन्हित करने के लिए सैदपुर तहसील के राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जमीन चिन्हित करने के बाद उसका सीमांकन कर टीम वह रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौपेंगी। डीपीआरओ ने कहा कि इन सबके लिये टीम को सोमवार तक का समय दिया गया है। इस दौरान उनके साथ एडीपीआरओ (टेक्निकल) बृजेश कुमार, एसडीओ पंचायत राकेश दीक्षित, सचिव सुधीर यादव, लेखपाल विकास पाण्डेय प्रधान शिवप्रपताप यादव सहित कईं लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed