{"_id":"6711024efa05901a590e2fd2","slug":"mock-drill-people-were-stunned-to-see-the-alert-police-system-riot-control-was-practised-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: माॅकड्रिल, मुस्तैद पुलिस व्यवस्था देख लोग रह गए भौंचक, दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: माॅकड्रिल, मुस्तैद पुलिस व्यवस्था देख लोग रह गए भौंचक, दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया
Thu, 17 Oct 2024 05:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:57 PM IST
सार
गाजीपुर में पुलिस की माॅकड्रिल हुई और सड़क पर मुस्तैद पुलिस व्यवस्था की तस्वीर दिखाई दी। दंगा नियंत्रण पर खाकी कितनी तेज इसको चेक कर व्यवस्था की चुस्ती पर संतोष जाहिर किया गया। बताते चलें कि आने वाले दिनों में दीपावली पर्व के साथ डाला छठ और अन्य महत्वपूर्ण पर्व हैं लिहाजा खाकी पूरी तरह से तैयार है इसको बताने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
माकड्रिल के दौरान चहलकदमी करते पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गाजीपुर में पुलिस व्यवस्था का मॉकड्रिल किया गया इस दौरान दंगा और विशेष आपात परिस्थितियों व कानून व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए जनपद में दंगा नियंत्रण स्कीम का अभ्यास बृहस्पतिवार को किया गया। इसके तहत पूरे जनपद को जोनल व सेक्टर स्कीम में बांटा गया था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर पहुंचने के रिस्पॉन्स टाइम चेक किया गया। सभी का रिस्पॉन्स टाइम अच्छा पाया गया। पूरे रिहर्सल दंगा नियंत्रण स्कीम के दौरान जो कमियां दृष्टिगोचर हुई है, उसमें भविष्य में योजना बना कर सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी डा. ईरज राजा ने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी को दिशा- निर्देश दिया गया। बताते चलें कि त्यौहार का मौसम चल रहा है और खाकी की मुस्तैदी को चेक करने के लिए चलाए गए इस अभियान पर अधिकारी तंत्र संतुष्ट दिखा। जब रिहर्सल चल रहा था उस वक्त पूरी कानूनी प्रक्रिया को चेक किया गया।
विज्ञापन