{"_id":"62910a9d724bbc122216c96b","slug":"mobiles-should-not-reach-the-jail-under-any-circumstances-sp-ghazipur-news-vns655843751","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी दशा में कारागार में न पहुंचे मोबाइल: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी दशा में कारागार में न पहुंचे मोबाइल: एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला कारागार का डीएम एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की जांच और मीनू के मुताबिक बनने वाले भोजन की जानकारी ली। साथ ही एसपी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जेल के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल का प्रवेश न होने पाए। साथ ही रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बैरकों में बंदियो के कार्ड पर अगली पेशी के लिखे गए दिनांक की भी जांच की। कारागार के रसोई घर के निरीक्षण के दौरान बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। कारागार में कैदियों से बीमारियों के संबंध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई। इसके बाद एक-एक करके सभी बैरको का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल का प्रवेश न होने पाए। इसके लिए रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाएं। इसके अतिरिक्त महिला बंदी गृह में दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियों के संबंध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई के की जानकारी ली। इस मौके पर मौके पर एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी ओजस्वी चावला, कारागार के जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा एवं कारागार के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।