फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLC handed over cheques of Rs 5 lakh each to the dependents of the deceased

Ghazipur News: एमएलसी ने मृतक आश्रितों को सौंपे पांच-पांच लाख के चेक

Thu, 29 May 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
MLC handed over cheques of Rs 5 lakh each to the dependents of the deceased
मरदह। भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल बुधवार को नरवर गांव पहुंचे। मृत आश्रितों से मिलकर दुख जताया और घायलों से उनका हाल जाना। साथ ही मृत आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का किसान बीमा दुर्घटना का चेक देते हुए आवास दिलाने का आश्वासन दिया। एमएलसी ने मृत छोटेलाल यादव के बच्चों श्रेया, साक्षी, आर्यशी और आर्यन की पढ़ाई के लिए भी सहयोग करने का वादा किया। छोटेलाल की पत्नी रंजू देवी को पांच लाख का चेक दिया और आवास दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक अमन यादव के पिता हीरालाल यादव को पांच लाख का चेक देकर ढांढ़स बंधाया। मृतक गोरख यादव के पिता कुन्नू यादव को भी पांच लाख का चेक देकर घटना पर शोक जताया। मृत सिपाही रविंद्र यादव उर्फ कल्लू की पत्नी रीमा यादव को ढांढ़स बधाते हुए उसकी पुत्री पारो को दुलारा। पूजा के आयोजक सुरेंद्र पंथी से भेंटकर घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए घायल संतोष यादव, पवन यादव, अभोरिक यादव, जितेंद्र यादव का कुशलक्षेम पूछा। नरवर गांव में गत 21 मई को काशीदास बाबा पूजा की तैयारी के दौरान ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई थी। इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार पाठक, डाॅ. प्रदीप पाठक, बिरनो ब्लाॅक प्रमुख राजन सिहं, डाॅ. संतोष यादव, सुभाष राम, अजीत सिंह, प्रवीण पटवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed