{"_id":"b3096643579f86218ee84c507642c933","slug":"mitaagi-police-stations-as-fatigue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में ही थकान मिटाएगी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में ही थकान मिटाएगी पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ ही दिन के इंतजार के बाद ड्यूटी से थक कर आए पुलिसकर्मी थानों में ही सुकून से अपनी थकान मिटा सकेंगे। इसके लिए जिले के चार थानों नोनहरा, सैदपुर, जमानिया और सदर कोतवाली में पुलिस हास्टल बनाए जाएंगे।
शासन से मिली मंजूरी के बाद एसपी के निर्देश पर निर्माण कार्य के लिए इस्टीमेट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिले को धन अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। योजना सफल रही तो आने वाले समय में अन्य थानों में भी पुलिस हास्टल बनाए जाएंगे।
मौजूदा समय में जिले में महिला थाना समेत कुल 27 थाने हैं। इसमें नगसर हाल्ट और रेवतीपुर अभी हाल में ही नया थाना सृजित हुआ है। महिला थाना नया बना हुआ है।
विज्ञापन
इसलिए यहां आवास सहित सभी सुविधाएं मुहैया हैं जबकि अन्य थानों कई वर्ष पुराने हैं। जिले में करीब 22 सौ से अधिक पुलिसकर्मी/ अधिकारी तैनात हैं। इनमें 1600 से अधिक वे पुलिसकर्मी हैं, जो रात-दिन सुरक्षा की कमान संभालते हैं।
जिला मुख्यालय स्थित रिवर बैंक कालोनी में जहां कई पुलिस अधिकारियों को आवास आवंटित हैं। वहीं पुलिस लाइन में बनी कालोनी में अधिकांश पुलिसकर्मी परिवारीजनों के साथ रहते हैं। अलावा इसके अन्य पुलिसकर्मी थानों और पुलिस चौकियों की जर्जर बैरकों में रहने को मजबूर हैं।
बरसात में इन बैरकों की छतें टपकती हैं तो गर्मी में तपन के कारण रहना मुश्किल हो जाता है। ठंड के बीच इन बैरकों में रहना काफी चुनौतीपूर्ण है
। इसको देखते हुए अब शासन की ओर से थानों में पुलिस हास्टल बनाने की मंजूरी दी गई है। पहले चरण में गाजीपुर जिले के चार थाने इसके लिए चयनित किए गए हैं, इसमें सदर कोतवाली, नोनहरा, जमानिया और सैदपुर कोतवाली को शामिल किया गया है। पुलिस हास्टल में 10-10 कमरे सभी सुविधाओं के तहत बनाए जाएंगे। इस आशय का आदेश पुलिस अधीक्षक को प्राप्त हो चुका है।