फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mission Indradhanush campaign will run in the district from March 8

जिले में आठ मार्च से चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान

Thu, 24 Feb 2022 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mission Indradhanush campaign will run in the district from March 8
जनपद में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का चौथा चरण आठ मार्च से 15 मार्च तक चलेगा। इसके तहत टीकाकरण से छूटे दो साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सीएमओ डा. हरगोविंद सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बैठक की गई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि 24 से 26 फरवरी तक जनपद में कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में भ्रमण कर टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों और गर्भवती को चिह्नित करेंगी। इनका डाटा ई- कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद टीम बनाकर आठ से 15 मार्च तक टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि पूरे साल गर्भवती और बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। फिर भी बहुत कुछ बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए शासन द्वारा सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएम और बीसीपीएम को निर्देशित किया कि वह संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता को टीकाकरण से छूटे बच्चों और गर्भवती के सर्वे में तत्काल लगा दें, जिससे समय से सूची तैयार कर टीकाकरण किया जा सके, जिससे टीकाकरण से बच्चों और गर्भवती एवं गर्भस्थ शिशु को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। बैठक में एसीएमओ डा. केके वर्मा, डॉ डीपी सिन्हा, डॉ मनोज सिंह, डॉ एसडी वर्मा, ब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ विनय शंकर, यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय, यूनिसेफ से अजय उपाध्याय, चाई के मणिशंकर और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवाइजर ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed