फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Missing Aaradhya kept looking at every face

Ghazipur News: हर चेहरे को निहारती रही गुमसुम आराध्या

Mon, 10 Apr 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Missing Aaradhya kept looking at every face
थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में मां द्वारा दो मासूमों की गला रेतकर हत्या करने के मामले में रविवार को दूसरे दिन कई घरों के चूल्हे नहीं जले। घटना के दूसरे दिन भी रविवार को कई घरों के चूल्हे नहीं जले। परिजनों के बिलखने से माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। हादसे में बची मासूम आराध्या उर्फ परी यादव आने-जाने वालों के चेहरे को गुमसुम निहारती रही। शनिवार की शाम पिता अजीत यादव के पहुंचते ही घर में लोगों के करुण क्रंदन ने वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें भी नम कर दीं। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों मासूमों का शव गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। मासूमों के बाबा रामबचन यादव ने बताया कि तीनों बच्चे हमेशा नीतू के साथ उसी कमरे में सोते थे। कभी भी बच्चों के साथ वह दुर्व्यवहार नहीं करती थी। वह बच्चों से बेहद प्यार करती थी। हमेशा अपने साथ सुलाती थी। अचानक उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, जिससे सभी अचंभित हैं।हृदय विदारक इस वारदात के बाद परिजन सहित पूरा क्षेत्र दहल गया है। घटना को लोग भूल नहीं पा रहे हैं, उनके जेहन में यह उक्त बातें कौंध रही हैं कि यह किस कारण किन वजहों से मां ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। क्षेत्र के लोग इसे कोई ना कोई कारण जरूर मान रहे हैं। उधर, शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों सहित मित्र रिश्तेदारों का आने जाने का क्रम बना हुआ है। मालूम हो कि हमीरपुर गांव निवासी मां नीतू यादव ने अपने दो मासूमों औरव उर्फ हैप्पी और हर्षित की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी मां नीतू यादव को शनिवार की देर शाम जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed