फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   mishan indradhanush

आज से चलेगा तीसरे चरण का सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0

Sun, 02 Feb 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
mishan indradhanush
ग़ाजीपुर। सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 जो जिले के तीन ब्लाकों में कुल तीन चरणों में चलना था। उसका दो चरण पूरा हो चुका है वहीं तीसरा चरण तीन फरवरी से 13 फरवरी तक जिले के मुहम्मदाबाद, सैदपुर और गोड़उर ब्लॉक में चलाया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य की अध्यक्षता में जिला टास्कफोर्स की बैठक शनिवार की देर शाम संपन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने द्वितीय चरण में चलाए गए सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 कार्यक्रम जिसमें पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, उसे बरकरार रखते हुए इस बार के तीसरे चरण के कार्यक्रम के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए 366 बच्चे और 25 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ तीन फरवरी को गोड़उर ब्लाक के वीरपुर स्वास्थ केंद्र पर किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. पंकज सुथार ने कहा कि नवजात शिशुओं और बच्चों में होने वाली जानलेवा बीमारियों जैसे पोलियो, खसरा-रुबेला, रोटा वायरस, टिटनेस-डिप्थीरिया, काली खांसी आदि से बचाने के लिए संपूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। सरकार नवजात शिशुओं और बच्चों को इन बीमारियों से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के मद्देनजर गाजीपुर जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed