फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Miscreants opened fire on youth, narrowly escaped

बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Thu, 14 Nov 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Miscreants opened fire on youth, narrowly escaped
औड़िहार/सैदपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र औड़िहार रेलवे क्रासिंग के पूर्वी छोर स्थित गैवीपुर मार्ग पर गुरुवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने बाइक सवार फायर कर दिया। संयोग अच्छा कि गोली नहीं लगी। घटना से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण थाना पहुंच गए। हो-हल्ला करते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

गैवीपुर गांव निवासी पीड़ित शिवकुमार कुशवाहा (28) ने शिवम सिंह, शुभम सिंह, राजन सिंह सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया कि वह किसी काम से औड़िहार बाजार आकर घर लौट रहे थे। दिन में करीब दो बजे औड़िहार रेलवे क्रासिंग पार कर रहे थे। उसी वक्त वहां खड़े चार लोगों में से किसी एक ने अचानक उन पर दो फायर झोंक दिया। संयोग अच्छा था कि गोली उन्हें नहीं लगी और वह चिल्लाते हुए भाग निकले। कोतवाल श्याम जी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed